सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित कभी नहीं : डा. सिके राउत
मनोज बनैता, १४ अप्रिल ।
राज्य विरूद्ध संगठित अपराधे गिरफ्तार किए गए स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा. सीके राउत सहित गठबन्धन के ११ कार्यकर्ता सिरहा अदालत द्वारा धरौटी पर छोड़ने का फैसला सुनाया गया । फैसला के तुरन्त बाद डा. राउत सहित सभी स्वराजियोको रिहा किया गया । रिहाई के बाद गठबन्धनने एक भिडियो जारी करके समाजिक संजालमे रखा था । भिडियो मे डा. राउतने कहा है कि सिरहा आदालतके हमारी रिहाई के लिए तन,मन और धन से प्रयास किए आप सभी जनसमुदाय, वीर स्वराजी मित्रों, सभी वकिल मित्रों तथा मानव अधिकार कर्मी, पत्रकार को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हु । “ सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित कभी नहीं“। सत्य को सदैव जीत होती है । उनहोने कहा कि बहुत जल्द सभी मुद्धा फैसला होगा और फैसलेके बाद वे मधेशी जनसमुदायके साथ रहेगें । सिरहा अदालत ने डा. राउत सहित सभी स्वराजीयो को धरौटीमे रिहा किया है । आदालतके आदेश अनुसार डा. सिके राउत से रू. १०,००० और बाँकी स्वराजियों से प्रति व्यक्ति रू. ५,००० धरौटी रकम लेने को कहा गया है । बाहर रिहा हुए डा. राउत एवं स्वराजियों का स्वागत में भब्य स्वागत किया गया था । रिहाइ के तुरन्त बाद फिर से डा.राउतको नेपाल पुलिसने आदालके भीतर ही रूपन्देहीके केस मे पुर्जी दिया । डा. राउत आदालत से बाहर निकलते ही पुलिस ने फिर से गिरफतार किया । ताज्जुब कि बात यह है कि उन्हें फिर से स्पन्देही के उसी केस मे गिरफतार किया गया है । प्राप्त सुचना अनुसार डा. राउत को रुपन्देही ले जाया जाएगा । डा. राउत के साथ रहे अन्य स्वराजीयों की रिहाई के स्वागत में समर्थकों ने सिरहा मे भव्य प्रदर्शन किया था । गठबन्धन सर्मथकोंने डा. राउत को अविलम्व रिहा करने के लिए जोरदार आवाज उठाया था ।


