२०७४ साल को संविधान कार्यान्वयन का वर्ष बनाया जाएगा : झलनाथ खनाल
नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वप्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल ने कहा है कि २०७४ साल को संविधान कार्यान्वयन के वर्ष के रुप में लिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि अभी का संविधान सभी वर्ग जाति के समुदाय को हक अधिकार देने वाला और सम्मान करने वाला है । इसे कार्यान्वयन करना होगा ।
खनाल ने कहा कि निर्वाचन समय पर ही होगा इसे कोई नहीं रोक सकता है । उन्होंने कहा कि जो चुनाव में भाग नहीं लेंगे वो खुद जनता के बीच से हट जाएँगे ।क्योंकि अभी जनता की भावना देश को विकास की राह पर ले जाने की है ।
स्थानीय तह निर्वाचन परिचालन कमिटी काठमाडौं महानगरपालिका १५ द्वार आयोजित नववर्ष की शुभकामना कार्यक्रम में खनाल ने उक्त बातें कही ।


