Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशीयों के आन्दोलन से प्राप्त उपलब्धियों को सभीको सहमति में लेकर संस्थागत करनें के जरुरत हैं : आयुक्त यादव

 

Ayodhi Prasad Yadav
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १८ अप्रील ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डाँ अयोधीप्रसाद यादव ने स्थानीय तह के चुनाव कीे विधि, प्रक्रिया और इस के महत्व कें बिषय में स्थानीय तह में जाकर प्रचार प्रसार में केन्द्रित होने का राजनीतिक दलों से आग्रह किया हैं ।
निर्वाचन आयोग में पत्रकारों के साथ बातचीत करतें हुए प्रमुख आयुक्त डाँ यादव ने कहा कुछ दलों की विमत्ती के बावजुद भी आयोग अपने काम को कार्यतालिका के अनुसार हि आगें बढारहा हैं । उन्होंने दलों से स्थानीय स्तर में निर्वाचन केन्द्रित कार्यक्रम सञ्चालन करने का आग्रह किया ।
प्रमुख आयुक्त डा. यादव ने कहा विभिन्न आन्दोलन से प्राप्त उपलब्धि को संस्थागत करने, संविधान का कृर्यान्वयन और लोकतन्त्र को संस्थागत करतें हुए देश को निकास देने के लिए राजनीतिक सहमति के अलाबा और कोई विकल्प नहि हैं । उन्होंने आगें कहा चुनाव के लिए सरकार उचित सुरक्षा की व्यवस्था करचुकी हैं ।
निर्वाचन के लिए आवश्यक रकम, सुरक्षा व्यवस्था, चुनाव के लिए भौतिक सामग्री एवं जनशक्ति की व्यवस्थापन में आयोग को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलरहा हैं ।
प्रमुख आयुक्त डां यादव से मिली जानकारी के मुताबीक अब तक ७१ जिल्लों के लिए मतपत्र की छपाई , ६० जिलों के लिए मतदाता परिचयपत्र की छपाई और ६७ सरसठ जिलों के लिए मतदाता नामावली की छपाई कार्य पुरा होचुका हैं ।आयोग के मुताबीक सभीे मतदाता चुनाव संबन्धी अपना विवरण आयोग के वेभसाइट पर देखपाएगें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *