प्रचण्ड और देउवा के चुनावी गठबन्धन सत्ताभोग के लिए

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ मई ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने होने जा रहे स्थानीय तह के चुनाव को नेपाल के चुनाव इतिहास में ही पहली कोटि का चुनाव बताते हुए कहा कि सिंहदरबार का अधिकार अब गाँव गाँव तक पहुँचेगा ।
चितवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि कांग्रेस और माओवादी के बीच तीव्र मतांतर होते हुए भी राष्ट्र हित के लिए कठोर निर्णय किया गया है ।
मौके पर कांग्रेस सभापति शेर बहादुर देउवा ने कांग्रेस—माओवादी का ये गठबंधन प्रांतीय और केंद्रीय चुनावों तक बरकरार रहने का दावा किया । साथ ही उन्होंने कहा कि आपस में मिलकर रह रहे समाज में पूmट डालने वाले तत्वों से सावधानी बरतनी होगी ।

