Wed. Feb 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम एफोरडेबल शुल्क में स्तरीय शिक्षा प्रदान करते हैं : सुधीर कुमार झा

नासा के प्रिंसिपल सुधिर कुमार झा
काठमांडू | सन् २०१० में स्थापित नासा इन्टरनेशनल कॉलेज एक प्रतिष्ठित कॉलेज है । इस कॉलेज में प्लस टु तरफ साइन्स व मैनेजमेन्ट की पढ़ाई होती है । वहीं स्नातक स्तर में बी.बी.ए., बी.बी.एस. व बी.ए.एस. डब्ल्यू का भी पठन–पाठन होता है । कॉलेज के सभी शिक्षक अनुभवी एवं दक्ष हैं । कॉलेज अपनी स्थापना काल से स्तरीय शिक्षा प्रदान करने में पूर्णतः सफल रहा है । खासकर नेपाल की मौजूदा शिक्षा नीति और नासा इन्टरनेशनल कॉलेज की विशेषता के बारे में नासा के प्रिंसिपल सुधिर कुमार झा से बातचीत की । पेश है, बातचीत का मुख्य अंश–
० आप एसईई परीक्षा को किस प्रकार मूल्यांकन करते हैं ?
– देखिये, एसईई परीक्षा का रीजल्ट ज्यादा मायने नहीं रखता है । जबकि आने वाले दो वर्षों में विद्यार्थी कितने मेहनत करेंगे, वह ज्यादा मायने रखता है । वैसे एक बेरियर तो कट गया, लेकिन दूसरा बेरियर अभी बाकी ही है । विद्यार्थी को एसईई से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी । इस मेहनत में विद्यार्थी व अभिभावक दोनों को सहभागी होने की आवश्यकता है ।
० इस बार बहुत कम विद्यार्थी ‘ए प्लस’ लाए हैं । आप क्या कहना चाहते हैं ?
– अभी जो नीति बनी है, इसका परिणाम अभी आना बाकी है । जल्दबाज में मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है । इस नीति के तहत ‘ए प्लस’ लाने वाले अच्छा और ‘ए प्लस’ नहीं लाने वाले खराब, इसे मैं नहीं मानता हूं । विद्यार्थी अगर ‘बी’ जीपीए भी लाए हैं, तो वह भी बहुत अच्छा है । इस प्रकार मेहनत करने वाले विद्यार्थी के लिए ‘बी’ जीपीए भी अच्छा ही होता है । नीति या सिस्टम ही खराब है, इसे मैं नहीं मानता हूं ।
० आपके कॉलेज की विशेषता क्या है ?
– हम पठन–पाठन, अनुशासन और फिजिकल फिटनेश में ज्यादा ध्यान देते हैं । अर्थात् पठन–पाठन में हम किसी से समझौते नहीं करते हैं । विद्यार्थी से अधिक हमारे यहां के शिक्षक मेहनत करते हैं । दूसरा है, अनुशासन । एक कहावत है कि अनुशासन ही विद्यार्थी को महान् बनाता है । इस प्रकार हम स्वयं अनुशासित हैं और हमारे कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी को भी अनुशासित बनाते हैं । जहां तक सवाल है, फिजिकल फिटनेस का, तो विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सदैव तन्दुरुस्त रहे, इसी उद्देश्य से उन्हें खेलखूद में भी लगाते हैं । दूसरी तरफ हमारे यहां के उत्तीर्ण विद्यार्थी संसार के किसी भी यूनिवर्सिटी में सफलता हासिल कर सकता है और कर भी चुका है । इसी प्रकार किसी भी प्रकार के इन्ट्रैन्स में भी सफलता हासिल कर सकता है । इसलिए कि हम अधिक मेहनत करते हैं ।
० आपके कॉलेज में विद्यार्थी क्यों पढ़े ?
– हम विद्यार्थियों से एफोरडेबल शुल्क लेते हैं । हमारे यहां गरीब व डिजर्विंग विद्यार्थी भी पढ़ सकते हैं । हम लाख रुपये लेकर कोई व्यापार नहीं करते हैं । अगर छात्र गरीब है और जेहनदार है, तो हम २० हजार में भी पढ़ा सकते हैं । हमारे यहां छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था है । खासकर दलित, जनजाति व दुर्गम इलाकोंं के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था है । इसी प्रकार फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी के स्तरीय लैव की व्यवस्था के साथ–साथ पुस्तकालय तथा क्रिकेट, बास्केटबल, टेबल टेनिस, फूटबॉल जैसे स्पोर्ट्स की भी अच्छी व्यवस्था है । हमारे कॉलेज के सभी शिक्षक योग्य हैं । किसी भी विद्यार्थी से भेदभाव नहीं किया जाता है । समग्र में मैं कहना चाहूंगा कि भविष्य में अगर विद्यार्थी कुछ बनना चाहता है या कुछ अच्छा करना चाहता है, तो वह विद्यार्थी हमारे कॉलेज में उच्च शिक्षा हेतु अध्ययन कर सकता है ।
० हिमालिनी के जरिये आप कुछ सन्देश देना चाहेंगे ?
– एसईई उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को नासा परिवार तथा मैं अपनी तरफ से शुभकामना तथा हार्दिक बधाई देना चाहता हूं । इसके साथ–साथ आने वाले वर्ष में भगवान असीम शक्ति दे, यही शुभकामना देना चाहता हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *