Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज भी सुविधाओं से वंचित है बरहथवा की दलित बस्ती

 

आषाढ २१ गते
सर्लाही, बरहथवा


फिलहाल आनेवाले चुनाव का कोई असर नहीं दिख रहा बरहथवा के दलित बस्ती में । बरहथवा नगरपालिका वार्ड नम्बर ६ में दलितों की बड़ी बस्ती है मुसैली । यह बस्ती आज तक सभी सुविधाओं से वंचित है । चुनावी मौसम में नेता आते हैं लुभाते हैं और वोट लेकर चले जाते हैं । बस्ती वाले अब तक बिजली, सडक, स्कूल जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित हैं । बारिश के मौसम में यहाँ की स्थिति और भी बदतर हो जाती है । गरीबी, अशिक्षा इनकी नियति है और पहचानपत्र से यहाँ के अधिकतर नागरिक आज तक वंचित हैं । ये अपनी बदहाली में जीने के लिए बाध्य हैं । सम्बन्धित निकायों का इस ओर ध्यान जाना अत्यन्त आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *