Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अजीबोगरीब मामला :जब युवक ने द‍िया बच्‍ची को जन्‍म

 

उसने फेसबुक की मदद से एक स्पर्म डोनर की खोज कर प्रेग्‍नेंसी कंसीव की। पुरुष बनने के बाद हेडन के प्रेग्‍नेंट हो जाने की एक वजह यह भी थी क‍ि सर्जरी के जरिए उसकी ओवरी और गर्भाशय से छेड़छाड़ नहीं क‍िया गया था।

बेबी को जन्‍म द‍िया

जी हां इस धरती पर बच्‍चों को जन्‍म देने की ज‍िम्‍मेदारी प्रकृति‍ ने महि‍लाओं को ही सौंपी है। वे ही बच्‍चे को अपने कोख में रखकर एक न‍िश्‍च‍ि‍त अवध‍ि में जन्‍म देती हैं, लेक‍िन हाल ही में ब्रि‍टेन में एक बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ग्लूसेस्टशायर में रहने वाले हैडन क्रॉस ने हाल ही में एक बेबी को जन्‍म द‍िया है। 21 साल के हैडन क्रॉस तब से चर्चा में बने हैं जब से उन्‍होंने अपने प्रेग्‍नेंट होने का ऐलान क‍िया था। लगातार वह सोशल मीड‍िया पर छाए थे और हाल ही 16 जून को उन्‍होंने क्‍यूट सी बेटी को जन्‍म द‍िया है। इस बच्‍ची का नाम उन्‍होंने ट्रिनिटी लीफ रखा है। बेटी को जन्‍म देने का ऐलान बीते सप्‍ताह उनकी फैमि‍ली ने क‍िया है।



लड़की तरह पैदा हुआ

बतादें क‍ि हेडन क्रॉस आज भले ही एक लड़का लेक‍िन कभी वह एक लड़की थी। उसका जन्‍म भी लड़कि‍यों की तरह ही हुआ था। इसका नाम भी पहले पैगे था। 18 साल की उम्र में उसने हॉर्मोन थैरेपी की मदद से अपना जेंडर फीमेल से मेल में कन्‍वर्ट कराया था। इतना ही नहीं उसे वहां पर वैध रूप से पुरुष का दर्जा म‍िलने के अलावा उसे नया नाम हैडन क्रॉस भी म‍िला था। हालांक‍ि इस दौरान उसकी हॉर्मोन थैरेपी लेने की प्रक्रिया लगातार जारी थी। ज‍िससे उसने बीते साल स‍ितंबर में प्रेग्‍नेंट होने के ल‍िए रोक द‍िया था। उसने फेसबुक की मदद से एक स्पर्म डोनर की खोज कर प्रेग्‍नेंसी कंसीव की। पुरुष बनने के बाद हेडन के प्रेग्‍नेंट हो जाने की एक वजह यह भी थी क‍ि सर्जरी के जरिए उसकी ओवरी और गर्भाशय से छेड़छाड़ नहीं क‍िया गया था।

man-give-birth-child

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “अजीबोगरीब मामला :जब युवक ने द‍िया बच्‍ची को जन्‍म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com