Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया भानु जन्मजयंती

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ जुलाई ।
आदिकवि भानुभक्त आचार्य की २०४वीं जन्मजयंती आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई । आदिकवि आचार्य ने संस्कृत भाषा में रचित अध्यात्म रामायण के आधार पर सरल, सरस और सुबोध रूप में नेपाली भाषा में रामायण की रचना की थी ।

इसके अलावा उन्होंने प्रश्नोत्तर, भक्तमाला, वधूशिक्षा, रामगीता जैसी कृतियों और फुटकर रचनाओं से नेपाली साहित्य को समृद्ध बनाने में बड़ा योगदान दिया है ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन

भानु जयंती के अवसर पर आज विराटनगर में गायक रामा मंडल समेत ६ व्यक्तियों को भानु कला केंद्र मोरंग द्वारा सम्मानित किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com