Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महान गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन

 

वाशिंगटन,१६ जुलाई

महान गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का 40 साल की आयु में १५ जुलाई काे निधन हो गया। ईरान में जन्मीं मरियम कैंसर से पीडि़त थीं और उनका अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरियम प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल पाने वाली पहली महिला थीं।

मरियम कैलिफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत थीं।

 2014 में उन्हें फील्ड्स मेडल से सम्मानित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ कांग्रेस की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार को गणित की दुनिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। उन्हें यह सम्मान ज्यामिति और डायनेमिकल सिस्टम के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया था। मरियम को 2013 में अमेरिकन मैथमेटिकल सोसायटी की ओर से सैटर पुरस्कार और 2009 में ब्लूमेंथल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *