Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान अब ईरान पर करा रहा है अातंकी हमला

 

१७ जुलाई

पाकिस्तान पर अाराेपाें का दाैर जारी है । अात‌ंकवाद काे प्रश्रय देने का अाराेप पाकिस्तान पर लगता अाया है । फिर भी पाकिस्तान बाज नही‌ अा रहा ।  भारत और अफगानिस्तान के बाद ईरान पर भी अब पाक आतंकी हमले करा रहा है। शनिवार शाम पाकिस्तान से सीमा पार करके ईरानी क्षेत्र में घुसे आतंकी दस्ते ने दो नागरिकों को मार डाला और दो को घायल कर दिया। यह जानकारी ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दी है।

यह भी पढें   पाकिस्तान से युरोप तक धोखा ही धोखा : डा.विजय दत्त

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अपनी वेबसाइट ने बयान जारी कर कहा है, शनिवार को ईरान के सीमा क्षेत्र सारावान में पाकिस्तानी आतंकियों ने फायरिंग करके मजदूरी करने वाले दो लोगों की हत्या कर दी। यह इलाका सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के अंतर्गत आता है। जवाबी कार्रवाई में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक हमलावर को मार गिराया, जबकि दो को घायल कर दिया।

आतंकी दस्ते में शामिल बाकी के हमलावर पाकिस्तानी क्षेत्र में भागने में सफल रहे। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, मगर इलाके में जैश अल-आदिल संगठन के हमलों का वर्षों पुराना इतिहास है। यह संगठन अल-कायदा से जुड़ा हुआ है और यह पाकिस्तान के बलूचिस्तान से अपनी गतिविधियों का संचालन करता है। इससे पहले इस आतंकी संगठन ने अप्रैल महीने में दस ईरानी सीमा रक्षकों की मिरजावेह प्रांत में हत्या कर दी थी।

यह भी पढें   ईरान से आपूर्ति बंद होने पर पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमतों में भारी उछाल

19 जून को ईरान के बंदरगाह वाले शहर चाबहार में हमले की नीयत से आए आतंकी संगठन अंसार अल-फुरकान के सरगना और चार सदस्यों को पहचान कर गार्ड्स ने उन्हें मार डाला था। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीमा पर आतंकी हमलों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।

फाईल चित्र

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com