Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और चीन के बीच में घमासान वाक युद्ध को लेकर नेपाली संसद में चर्चा

 

काठमांडू | चीन और भारत के वीच में बढती हुई विवाद को लेकर आज नेपाल की संसद में में चर्चा हुई | एमाले उपाध्यक्ष युवराज ज्ञवाली ने इस विषय को संसद में उठाया है।  उन्होंने कहा कि चीन और भारत वीच हो रही दोक्लम विवाद के वारे में नेपाल की राजनीतिक दल तथा सरकार आपसी समझदारी अनुसार एक धारणा बनाना जरूरी है |

सांसद ज्ञवाली ने कहा कि भारत और चीन के बीच में घमासान वाक युद्ध चल रहा है | सीमा विवाद को लेकर भारतीय और  चिनियाँ सञ्चारमाध्यम द्वारा अत्यन्त ही उत्तेजनापूर्ण अभिव्यक्ति दी जा रही है । दोनों देश के बिच स्थिति बेकाबू होती जा रही है ऐसे में नेपाल को चुप नही रहना चाहिए |

यह भी पढें   नेपाल में विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया राहत अभियान, 8वीं उड़ान से भेजी मदद

उन्होंने कहा कि’भारत और चीन के बीच में अवस्थित हमारा देश चारो तरफ से चीन और भारत से घिरा है । संसार के अत्यन्त ही शक्तिशाली  दोनों देश के बिच अगर किसी कारण से लड़ाई छिड़ी तो अब १९६२ की स्थिति नही है उससे की गुना ग्यादा क्षति पहुंच सकती है | नेपाल अभी तक चुप है उन्होंने प्रश्न किया कि नेपाल की कुछ भूमिका होनी चाहिए या नही इस पर विचार करना होगा | समय पर हमे चीन और भारत दोनों को संयमित होने का आग्रह करना चाहिए |

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com