Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश की मांग के संबोधन बिना चुनाव का कोई औचित्य नही : कुर्मी

 

 

बीरगंज ११ सावन | रास्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल पर्सा के नेता कृष्ण प्रसाद कुर्मी ने कहा है कि मधेश की मांग बिना पूरा किये चुनाव मे जाना बेकार है। मधेश और मधेशी जनता का एक ही विशवास है कि हमारी मागो को सिर्फ राजपा हमे अधिकार दिला सकती है। कुर्मी ने कहा कि मधेश की जनता राजपा पर विशवास करती है और हमलोग को जनता का विशवास नही तोड़ना होगा। सरकार और अपने को बड़ी पार्टी कहनेवाले लोग मधेश की मांग पूरा नही करेंगे तो बन्दूक के दम पर होने वाले चुनाव का कोई अर्थ नही होगा।

यह भी पढें   बच्चों के सपनों को उड़ान दें, अपनी इच्छाओं का बोझ नहीं : बिमल सरार्फ

बिना संविधान संशोधन राजपा किसी कीमत पर चुनाव मे नही जाएगी यह बात कुर्मी ने हिमालनी से बातचीत करते हुवे कहा। कुर्मी राजपा नेपाल पर्सा अध्यक्ष मण्डल के अध्यक्ष भी है। राजपा हो या कोई भी दल जो मधेश के साथ गद्दारी करेगा जनता समय आने पर उसका हिसाब करेगी । कुर्मी ने कहा कि राज्य ये भुल कर रहा है मधेश समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा यह बात मधेश बिरोधी क्यू नही समझते मुझे कभी कभी देश के अपने को बड़े नेता कहनेवाले पर हसी आती है। देश का कोई भी नागरिक अधिकार बिहीन और पहचान खोजता है तो उसे दूसरे नजरिया से नही देखना होगा। अन्त्य मे कुर्मी ने कहा कि यह देश मधेशी का भी है और ओ लोग भी यहां के है इस भावना को कदर होना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com