Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायणगढ़–मुग्लिन सड़कखंड में १० से ज्Þयादा स्थानों में भूस्खलन

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ अगस्त ।
नारायणगढ़–मुग्लिन सड़कखंड में १० से ज्यादा स्थानों में भूस्खलन आने की वजह से सड़क के बीच बीच में १२५ से ज्Þयादा गाडि़याँ फँसी हुई हैं ।

चितवन जिला ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर संतोष पंत के मुताबिक कालीनदी के पास तीनकिलो नाम की जगह पर भूस्खलन आने के बाद सडक अवरुद्ध बनी हुई है ।

काठमांडू से इलाम जाती हुई ना६ख ७१२१ नम्बर की बस और बा१५च ९३८१ नम्बर की स्कॉरपियो के ऊपर भूस्खलन आ गिरा ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – दक्षिण अफ्रीका बाहर

बस त्रिशूली में गिरकर लापता हो गई जबकि स्कॉरपियो मलबे में दबी हुई है । गिरते हुए भूस्खलन को देखकर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी, जिससे ड्राइवर और यात्रियों ने भागकर अपनी अपनी जान बचाई थी ।

नारायणगढ–मुग्लिन सडक परियोजना के इञ्जिनियर शिव खनाल से मिली जानकारी के मुताबिक सडकखंड के दुईकिलो, तीनकिलो, सेतीदोभान, घुमाउने लगायत १० से ज्यादा स्थानों में बड़े बड़े भूस्खलन गिरे हैं । इसके अलावा भी कई जहग छोटे छोटे भूस्खलन आए हैं पर उनके बारे में फिलहाल सही विवरण नहीं आ सका है ।

यह भी पढें   दो वादों (मधेसवाद और खसवाद) के द्वंद्व में उलझा नेपाल: 

मलबे को हटाने के लिए लोडर और एक्साभेटर समेत पाँच साधनों को लगाया गया है । कल ही प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने इस सडकखण्ड का जÞमीनी मुआयना कर निर्माण के काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed