Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी जनता की भावना मुताबिक संशोधन प्रस्ताव पारित कराकर रहेंगें : प्रधानमंत्री देउवा

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ अगस्त ।
प्रधानमन्त्री एवम् नेपाली काँगे्रस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा— “मधेसी जनता की भावना के मुताबिक संसद में प्रस्तुत संविधान संशोधन प्रस्ताव काँग्रेस पारित कराकर रहेगी ।

तीसरे चरण के स्थानीय तह के चुनाव के सिलसिले में काँग्रेस केन्द्रीय समिति और जिला कार्यसमिति धनुषा द्वारा जनकपुर में आयोजित २ नं प्रदेश के कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री देउवा ने ये बात कही ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 23 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

उन्होंने कहा कि मधेस ने ही काँग्रेस को बचाया है और मधेश ने ही कांग्रेस को जिताए हुए इतिहास को जीवन्त रखने के लिए तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस को अग्रता लेनी ही होगी ।

अपने संबोधन में इस बात का जिक्र करते हुए कि हुलाकी राजमार्ग का काम पूरा करने के सन्दर्भ में अपने भारत दौरे के क्रम में वे भारत सरकार से आग्रह करेंगे, उन्होंने कहा कि नागरिकता, पूर्वपश्चिम रेल्वे, द्रुतमार्ग और निजगढ विमानस्थल जैसे विषयों का जल्द ही निराकरण होगा ।

यह भी पढें   सरकार और छात्र आमने-सामने : समाधान संवाद से निकलेगा, टकराव से नहीं

केन्द्रीय सदस्य एवम् पेय जल तथा साफसफाई मन्त्री महेन्द्र यादव और केन्द्रीय सदस्य एवम् श्रम तथा रोजगारमन्त्री फरमुल्लाह मन्सुर ने एमाले पर भ्रम की खेती करने का आरोप लगाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *