Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद बैठक : फौजदारी कसूर सजा क्रियान्वयन विधेयक-२०७४ पारित (जानिए पुरी विवरण)

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० अगस्त ।
व्यवस्थापिका संसद की आज की बैठक ने फौजदारी कसूर सजा निर्धारण तथा क्रियान्वयन विधेयक—२०७४ को पारित किया है ।

कानून न्याय तथा संसदीय मामला मंत्री यज्ञ बहादुर थापा द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को बैठक ने सर्वसम्मति से पारित किया । साथ ही प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा की ओर से कानून मंत्री थापा द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पारिश्रमिक तथा सुविधा संबंधी विधेयक सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ ।

यह भी पढें   सरकार संविधान और कानून की अनदेखी कर सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है : प्रदीप पौडेल

बैठक ने जातीय भेदभाव तथा छुआछूत (कसूर और सजा) पहला संशोधन विधेयक—२०७३ को धारागत विचार–विमर्श के लिए संबंधित समिति में भेजा है ।

इसके अलावा वाणिज्य मंत्री मीन बहादुर विश्वकर्मा ने सामानों के प्रत्यक्ष बिक्री और व्यवस्थापन एवं नियमन करने से संबंधित विधेयक–२०७४ और अंतरराष्ट्रीय संबंध तथा श्रम समिति के सभापति जुठबहादुर टुहुरे खड्गी ने श्रम विधेयक संबंधी समिति का प्रतिवेदन–२०७३ को बैठक में प्रस्तुत किया ।

इससे पूर्व संसद की बैठक में सांसदों ने कुछ मुद्दों पर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया था, जिसमें विकास निर्माण का काम सोचे जैसा न हो पाना, संविधान अनुसार के कानून निर्माण पर सरकार का ध्यान न जाना, भ्रष्टाचार न्यूनीकरण न हो सकना लगायत मुद्दे शामिल हैं ।

यह भी पढें   नेपाल में अगले तीन दिनों तक पहाड़ी और हिमाली क्षेत्रों में हल्की बारिश व हिमपात की संभावना, तराई में कोहरा छाने का अनुमान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com