Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस का दर्द राजपा का दर्द : वीणा मण्डल

 

 मनोज बनैता, लाहान, १५ अगस्त ।

संविधान संसोधन बिना स्थानीय तह के  निर्वाचन मे सहभागी न होने का निर्णय राष्ट्रिय जनता पार्टी द्धारा किया गया है । सोमबार राजपाके लाहान स्थित क्षेत्रिय कार्यलय मे किये  गए  पत्रकार सम्मेलन मे बोलते  हुवे क्षेत्रिय अध्यक्ष विणा मण्डल ने कहा कि हाल की  अवस्था मे मधेशी, थारु, जनजाती, दलित, आदिवासी, मुस्लिम, अल्पसंख्यक लगायत की  मांग के  प्रति सरकार उदासीन होनेके कारण राजपा नेपाल सिमांकृत समुदाय के हक अधिकार को सुनिश्चत करने के लिए नेपाल सरकार से जोडदार मांग करती है । उनहोने कहा कि लाहान स्थित सरकारी कार्यालयमे सेवाग्राही के  विभिन्न बहाना मे कष्ट देने का काम किया जा रहा है । सेवाग्राही को वहियात झमेला मे उल्झाकर आर्थिक शोषन किया जा रहा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

राजपा नेपाल ऐसे दुषकर्म तुरन्त रोकने के लिए चेतावनी देरही है । ईसी तरह राजपा के  केन्द्रिय सदस्य जयनारायण यादव ने कहा कि राजपा नेपाल अब एक टोली बनाएगी जो लाहान के हरेक सरकारी दफतरोंको मुआ याना करेगी । राजपा नेपाल द्धारा जारी प्रेस विज्ञप्ती अनुसार सिंचाईके अभाव मे यहा के  कृषक समय मे खेतीपाती ना कर पाने के कारण मधेश के  प्रभावित क्षेत्रको सुखा ग्रस्त क्षेत्र घोषणा करने के लिए सरकार समक्ष राजपा जोडदार मांग करती है । राजपा नेपाल सिरहा क्षेत्र न. १ द्धारा बुंदागत रुप मे विभिन्न माँगे रखी है । १) संविधान संसोधन की  माग सहित आन्दोलनकारी उपर लगाया झुठा मुद्दा खारेज हो । २) सरकारी तथा स्थानिय  तह मे अषाढ मसान्त के नाम मे अनियमितता करनेबाले पक्ष को कार्यवाही हो । ३) किसान के हक मे सिंचाई मलखाध और सहुलियत दर मे ऋण का व्यवस्था हो और आधुनिक कृषि  प्रविधि उपलब्ध हो । ४) बाढ पिडित को समय मे स्वास्थोपचार एवं राहत मिले । ५) लाहानका बैंक ऋण देनेके क्रममे होरहे कमिशनका खेल जल्द बन्द हो । ६) अस्पताल मे मरिजों को सहुलियत की  दवा उपलब्ध हो । ७) मजदुर और पेशा के हक मे अन्तराष्ट्रिय मापदण्ड अनुसार का श्रम सुविधा और जीवन बिमा की  व्यवस्था हो । राजपा नेपाल द्धारा किया गया पत्रकार सम्मेलन मे पत्रकार महासँघ के  अध्यक्ष दिनेश्वर गुप्ता, प्रेस मंच के  केन्द्रिय सचिव बिरेन्द्र बिरु यादव, प्रेस मंच के  केन्द्रिय सदस्य गोपाल गुप्ता, प्रेस मंचका सिरहा कोषाध्यक्ष भारती गुप्ता, सौगात एफ एम के  संवादाता रेहान राजा, समाध एफ एम का संवादाता महेश सिंह लगायत दर्जनौ पत्रकारका उपस्थिति थी  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed