Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतांत्रिक गणतंत्र को सदृढ करने में संचार क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रधानमंत्री देउवा

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडूू, २१ अगस्त ।
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने कहा— “लोकतांत्रिक गणतंत्र को सदृढ करने के लिए संचार क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी ।” ‘व्यावसायिक पत्रकारिता का आधार, प्रेस स्वतंत्रता और श्रम अधिकार’ के नारे के साथ आज से काठमांडू में शुरू हुए नेपाल पत्रकार महासंघ के २५वें महाधिवेशन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री देउवा ने ये बात कही ।

आगे उन्होंने कहा कि सभी के सहकार्य से प्राप्त परिवर्तन के क्रियान्वयन के लिए संचार क्षेत्र से महत्वपूर्ण भूमिका की जरूरत है । कार्यक्रम में मोहन बहादुर बस्नेत ने आम संचार नीति और श्रमजीवी पत्रकार के न्यूनतम पारिश्रमिक का क्रियान्वयन करने की प्रतिबद्धता जहिर की । साथ ही उन्होंने प्रेस स्वतंत्रता के साथ साथ पत्रकारिता क्षेत्र को मर्यादित बनाने की बात पर भी जोर दिया ।

यह भी पढें   लुम्बिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष बनीं आनी छोइङ डोल्मा, आठ साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूलजांच अधूरी, नियुक्ति पर विवाद,

कार्यक्रम में नेकपा एमाले के प्रचार विभाग प्रमुख योगेश भट्टराई, नेपाली कांग्रेस के नेता डॉ. प्रकाश शरण महत और नेकपा माओवादी केंद्र की प्रवक्ता पंफा भुषाल ने कहा कि मौजूदा समस्याओं के समाधान को लेकर सभी दलों के मिलाने में संचार जगत को सहयोग करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com