Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ में नेपाल से बहे चार गेंडे भारत से वापस अाए

 

काठमान्डू २४ अगस्त

नेपाल से बाढ़ के चलते एक सींग वाले कई गैंडे बहकर भारत की सीमा और आसपास के रिहायशी इलाकों में चले गए थे। इनमें से चार गैंडों को अधिकारी खोजकर नेपाल वापस ले आए हैं।

नेपाल के सबसे बड़े चितवन नेशनल पार्क (सीएनपी) से छह गैंडे इस महीने राप्ती नदी में आई बाढ़ में बह गए थे। इस बाढ़ के चलते दक्षिण नेपाल में करीब 120 लोगों की मौत हो गई थी। बाढ़ खत्म होने के बाद अधिकारियों ने इन गैंडों की तलाश शुरू की। उन्होंने दो साल के एक गैंडे को मृत अवस्था में पाया, जबकि अन्य चार को बचाने में सफल हो गए।सीएनपी अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए सभी गैंडे सुरक्षित और स्वस्थ हैं। वन्यजीव संरक्षण के अनुसार, नेपाल में कुल 645 गैंडे हैं। इनमें से 600 से अधिक गैंडे अकेले चितवन नेशनल पार्क में रहते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *