Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चक्रवाती तूफान इरमा अाैर भी विनाशकारी हाे सकता है अब तक तीन की माैत : अमेरिका

 

११ सितम्बर

कैरेबियाई क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान इरमा और प्रचंड हो गया है। यह रविवार को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के द्वीप फ्लोरिडा कीज से टकराया। इसके चलते तूफानी हवाएं चल रही हैं जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि यह तूफान अमेरिका के इस क्षेत्र के लिए विनाशकारी हो सकता है। फ्लोरिडा से हजारों भारतवंशी समेत लाखों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। दस लाख से ज्यादा घरों और दुकानों की बिजली गुल हो गई है।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) के अनुसार, इरमा तूफान को श्रेणी चार में रखा गया है। इसके चलते लगातार 210 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर बाढ़ आने और जानमाल का खतरा बना हुआ है। प्रांत के दक्षिण पश्चिम तटीय इलाकों में 10 से 15 फीट पानी भरने की आशंका जताई गई है। मुनरो काउंटी में तेज हवा में ट्रक का नियंत्रण खोने से एक की मौत हो गई। जबकि बारिश के चलते कार दुर्घटना में डिप्टी शेरिफ समेत दो की मौत हार्डी काउंटी में हुई।

यह भी पढें   चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

फ्लोरिडा के अधिकारियों ने प्रांत की एक तिहाई आबादी यानी 63 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है। प्रांत में करीब 1.20 लाख भारतीय अमेरिकी रहते हैं। इसके अलावा खतरे वाले क्षेत्र मियामी, लाउडरडेल और टांपा में हजारों भारतवंशी रहते हैं। अटलांटा और उसके आसपास रहने वाले भारतवंशियों ने फ्लोरिडा से आने वाले अपने समुदाय के लोगों और मित्रों के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं। लोगों के सुरक्षित जगहों पर जाने से हाईवे पर भारी जाम लग गया और आश्रय स्थलों पर क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए हैं। शनिवार को फ्लोरिडा में आने और जाने वाली दो हजार से अधिक उड़ानें रद कर दी गई। कैरेबियाई क्षेत्र में 25 लोगों की जान लेने वाले इरमा से इस अमेरिकी प्रांत में भारी नुकसान का अंदेशा जताया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com