Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्यपाल मलिक ने बिहार के राज्यपाल के रूप में ली शपथ,

 
फोटो- पटना में शपथ लेते नये राज्यपाल

*पटना {मधुरेश प्रियदर्शी}*– बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

राजधानी पटना स्थित राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित एक समारोह के दौरान पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश राजेंद्र मेनन ने मलिक को बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलायी।

बिहार के पूर्व राज्यपाल राम नाथ कोविंद के देश का राष्ट्रपति बनने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के उपसभापति मोहम्मद हारूण रशीद एवं बिहार मंत्रिपरिषद के कई अन्य सदस्यगण, कई विधायक एवं पार्षद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बागपत जिला निवासी मलिक विधि स्नातक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत 1970 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में की।

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

मलिक 1989 में अलीगढ़ लोकसभा सीट से जदयू के टिकट पर सांसद रहने के साथ दो बार संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के सदस्य रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com