Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम लोकतान्त्रिक की बार्गेनिङ प्वाइट २० सिट

 

काठमांडू, २२ आश्वीन । लोकतान्त्रिक गठबंधन में शामील विजय कुमार गच्छदार नेतृत्व के लोकतान्त्रिक फोरम ने नेपाली कांग्रेस के साथ २० सिट से वार्गेनिङ शुरु किया है । गठबंधन में शामील सभी दल अभी सिट बटवारा में लगे हुए हैं । सिट बांटफांट के लिए शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदवारी दी गई है । लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन पा रही है । ऐसी ही अवस्था में फोरम लोकतान्त्रिक ने कांग्रेस के साथ २० सिट मांगा है ।

यह भी पढें   खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय अनुसन्धान विभाग फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन


इधर संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राजपा सम्मिलित गठबंधन ने तराई मधेश में दो तिहाई और पूरे देश में एक तिहाई सिटों में दावी करते हुए वार्गेनिङ शुरु किया है । चुनावी तालमेल के लिए नेपाली कांग्रेस ने नेता विमलेन्द्र निधि के नेतृत्व में कार्यदल बनाया था । चुनावी तालमेल में तो गठबंधन में आवद्ध सभी दल सहमत हैं, लेकिन किस को कितना सिट दिया जाए इस में अभी तक सहमति नहीं बन पाई है । आज दिन भर गठबंधन के बीच इसी विषय में विचार–विमर्श हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *