Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा और खुम्बुवान पार्टी के बीच एकीकरण

 

शासक वर्ग हमारे विरुद्ध भ्रम फैला रहे हैंः महन्थ ठाकुर

काठमांडू, ३० आश्वीन । राजपा (राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल) और खुम्बुवान पार्टी के बीच पार्टी एकता की गई है । सोमबार काठमांडू में एक कार्यक्रम आयोजित कर दो पार्टी के बीच एकीकरण घोषणा की गई है । कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए राजपा और खुम्बुवान दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा है कि यह एकता विभेद के विरुद्ध पहचान और अधिकार के लिए है । कार्यक्रम में राजपा अध्यक्ष–मण्डल के संयोजक महन्थ ठाकुर और खुम्बुवान पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार लिम्बु के बीच एकता संबंधी सम्झौता पत्र आदान–प्रदान किया गया था, उसके बाद पार्टी एक होने की घोषणा की गई थी । स्मरणीय है– राजपा की प्रभाव क्षेत्र २ नम्बर प्रदेश और खुम्बुवान पार्टी की प्रभाव क्षेत्र, १ नम्बर और ३ नम्बर प्रदेश के पहाड़ी जिला को माना जाता है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए राजपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा– ‘हिमाल, पहाड और तराई के विभिन्न जाति और समुदाय के ऊपर राज्यसत्ता द्वारा हो रही विभेद के विरुद्ध राजपा और लिम्बुवान पार्टी से पार्टी एकता की गई है । अब हम हिमाल, पहाड और तराई एक हुआ हैं ।’ उनका कहना है कि अभी जो संघीय राज्य निर्माण किया है, वह पहचान के आधार मान्यता से विपरित है । उन्होने कहा कि संविधान अभी भी स्वीकार्य नहीं है । अध्यक्ष ठाकुर का कहना है कि चुनाव को एक आन्दोलन के रुप में स्वीकार किया गया है ।
उन्होंने आगे कहा– ‘अपना पहिचान, भाषा और संस्कृति के लिए खुम्बुवान पार्टी ने भी संघर्ष किया है । हम भी अपनी भाषा और संस्कृति के लिए संघर्ष कर रहे हैं । इसीलिए हमारे दुःख और पीड़ा समान है । इसीलिए संयुक्त होकर संघर्ष करने का निर्णय हम लोगों ने लिया है ।’ अध्यक्ष ठाकुर का यह भी मानना है कि जब–जब परम्परागत शासक वर्गों की कुर्सी हिलने लगता है, तब–तब वहां राष्ट्रीयता संबंधी नारा लगाई जाती है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन हम लोग अलगववादी नहीं हैं । लेकिन शासक वर्ग राष्ट्रीयता की नारा देकर हमारे विरुद्ध भ्रम फैला रही है ।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083


इसीतरह खुम्बुवान पार्टी के राजकुमार राई का कहना भी ऐसा ही है । उन्होंने कहा कि जब हिमाल, पहाड और तराई के उत्पीडित जाति और समुदाय इकठ्ठे हो जाएंगे, तब ही अधिकार मिलनेवाला है । उन्होनें आगे कहा– ‘आज तक हम लोग अकेले–अकेले लड़ते आए थे, आज आकर एक हो गए हैं । अब संयुक्त रुप में हमारी दुश्मनको पहचान करना है और उसको खत्म करके अपनी अधिकार प्राप्त करना है ।’ कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए राजपा अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो ने भी कहा कि अब राजपा सिर्फ तराई की पार्टी ही नहीं रहा, यह राष्ट्रीय पार्टी बन गयी है । उन्होंने कहा– ‘अब हिमाल, पहाड और तराई मिलकर विभेद के विरुद्ध और अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष किया जाएगा ।’
कार्यक्रम में राजपा अध्यक्ष मण्डल के सदस्य लोग, विभिन्न पदाधिकारी तथा लिम्बुवान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं जिला प्रमुखों की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   नेपाल के दार्चुला में भारतीय सहयोग से नए स्कूल भवन का शिलान्यास, लागत 7.5 करोड़ रुपये

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *