Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“गैर अवासीय मधेसी संघ यू.ए.ई.” द्वारा पीड़ित मधेसी का उद्धार

 

 

 

 

दुबई | गैर अबासीय मधेसी संघ यू.ए.ई. के सहयोग में एक मधेसी का उद्धार किया गया है। टेरहा डुमरिया -८ धनुषा के रजना चमार रोजगार के शिलशिले मे दुबई अाए थे। पीड़ित रजना के अनुसार, कुछ महीने पहले से उनकी तबियत सही नहीं होने की वजह से नियमीत ड्यूटी पर नहीं जा सके और घरकी समस्या से भी परेशान रहनेके कारण उन्होंने कम्पनी मे अपना इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने भी उनका इस्तीफा मंजूर करके उनके लिए बाकी उत्तरदायित्व से पीछे हट गया। कम्पनी मे लगभग एक साल से काम कर रहे रजना ने इस्तीफा देने के वजह से कम्पनी द्वारा उचित सर्विस बोनस भी नहीं मिल पाया। आखिर मे उनको सेटलमेन्ट रकम AED. 270/-  मात्र ही मिल पाया। जो रकम उन्हें अपना वापसी के लिए टिकट खरीदने के लिए भी पर्याप्त नहीं था। इसके वजह से वो पिछले २ महिनों से कम्पनी मे फसे हुए थे । पीडित का सारा ब्योरा “गैर अबासीय मधेसी संघ यू.ए.ई. (NRMAE)” को जानकारी होने पर स्थानीय पदाधिकारी की टीम ने मिलकर तत्काल राहत के लिए हात आगे बढ़ाया | साथ ही NRMA केंद्रीय समिति ने उनके वापसी की ब्यवस्था करनेका निर्णय लिया । जिस कार्यका संयोजन केंद्रीय सह-अध्यक्ष मदन यादव जी ने किया। मदन यादव जी के सक्रियता मे समाजसेवी तथा ब्यवसायी श्री बिनेश यादव जी ने रजना चमार की वापसी का फ्लाइट टिकट उपलब्ध कराया । साथ ही, बांकी खर्च का ब्यवस्था संगठन के अन्य पदाधिकारि तथा संगठन के कोष से उपलब्ध कराया गया। पीड़ित रजना चमार के उद्धार मे बिशेष सहयोग एवं तत्परता दिखाने के लिए मदन यादव, बिनेश यादव, मो. अफ़रोज़ शेख,संतोष ठाकुर,सरोज यादव सभी को संगठनके तरफ से बहोत आभार। प्रवाश मे रहकर मधेश और मधेसी की हित मे “गैर अबासीय मधेसी संघ” सदैव समर्पित एवं प्रतिबद्ध संस्था है।। –बिनोद पासवान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *