अाेली का टिकट अाेली काे वापस ः निरज अाचार्य
८ कार्तिक, जाजरकोट ।
जाजरकोट के प्रदेश सभा क से नेकपा एमाले के उम्मीदवार निरज आचार्य ने पार्टी के निर्देशन के बाद अपनी उम्म्ीदवारी वापस ले ली है । बुधवार सदरमुकाम खलंगा मे. पत्रकार सम्मेलन कर आचार्य ने अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए उम्मीदवारी वापस लेने की घाेषणा की ।
पत्रकार सम्मेलन मे आचार्य ने कहा कि – मैने पार्टी स्थायी कमिटी बैठक से टिकट पाकर उम्मेदवारी दी थी। पर, मेरै कारण वामपन्थी गठबन्धन न टूटे इसलिए पार्टी के निर्देशन पर मैं एेसा कर रहा हूँ । अध्यक्ष ने निरंकुश शैली में मेरा टिकट वापस लिया है, इसलिए ओली का टिकट ओली काे वापस ।
एमाले माओवादी सीट बँटवारे के क्रम में जाजरकोट के प्रतिनिधि सभा में माओवादी काे अाैर प्रदेशसभा दाेनाें एमाले के भाग में था । पर, उम्मीदवारी मनोयन के दिन हुम्ला में एक सीट माओवादी काे मिलने के बाद जाजरकोट में एमाले काे एक सीट छाेडना पडा । पर उस समय तक जाजरकोट क मे आचार्य अाेर ख में एमाले के करवीर शाही मनोनयन दर्ता कर चुके थे । माओवादी के गणेशप्रसाद सिंह भी आचार्य के क्षेत्र में उम्मीदवारी दर्ता हाेने के बाद विवाद हुअा था । ।
प्रदेश ख में भी माओवादी के नरबहादुर कार्की ने उम्मेदवारी दी हे ।


