उम्मीदवारी वापस लेकर राप्रपा का साथ छाेडा अाैर काँग्रेस का दामन थामा
काठमाडौं–25अक्टुवर
पूर्व सांसद तथा हाल राप्रपा राष्ट्रबादी की अाेर से नुवाकोट क्षेत्र नं २ से उम्मीदवारी देने वाले राज्यलक्ष्मी पाण्डे(श्रेष्ठ)ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर कांग्रेस प्रवेश की घाेषणा की है ।
श्रेष्ठ ने बुधबार एक बक्तव्य जारी कर कहा कि आज की मिति से वाे राप्रपा के किसी भी तह में नहीं रहेंगे ।
उन्हाेंने बुधबार निर्वाचन आयोग में भी उम्मेदवारी वापस की सूचना दे दी है ।
श्रेष्ठ नुवाकोट के विदुर नगरपालिका की बासिन्दा हैं ।


