ललितपुर महानगर के मेयर चिरिबाबु महर्जन द्वारा १२ सदस्यीय विज्ञ समूह निर्माण
ललितपुर, १० कार्तिक । ललितपुर महानगरपलिका के मेयर चिरिबाबु महर्जन ने १२ सदस्यीय विज्ञ समूह बनाए हैं । महर्जन का कहना है कि महानगर के विकास के लिए यह समूह आवश्यक है । विज्ञ समूह में पूर्वमन्त्री, पूर्व मुख्य सचिव से लकेर पत्रकार तक हैं । घोषित विज्ञ समूह में पूर्व महिला बालबालिका तथा समाजकल्याण मन्त्री तथा पर्यटन सचिव ऋद्धिबाबा प्रधान को सामाजिक सुरक्षा विज्ञ के रुप में नियुक्त किया गया है । इसीतरह पूर्व मुख्य सचिव तीर्थमान श्रेष्ठ को नीति और प्रक्रिया विज्ञ, पूर्व सचिव भरतबहादुर थापा को संस्थागत विकास विज्ञ के रुप में नियुक्त की गई है ।
इसीतरह विज्ञ समूह में सम्पदाविद् डॉ. रोहितकुमार रञ्जितकार, डॉ मदनकुमार पिया, प्रफुल्लमान सिंह, प्राध्यापक डॉ केदारलाल श्रेष्ठ, पत्रकार कनकमणि दीक्षित को क्रमशः सम्पदा विज्ञ, स्वास्थ्य विज्ञ, शहरी विकास विज्ञ, शिक्षा विज्ञ, सूचना प्रविधि तथा सामाजिक सञ्जाल विज्ञ की जिम्मेदारी दी गई है । इसीतरह पदकुमार श्रेष्ठ– खेलकुद विज्ञ, केदारभक्त श्रेष्ठ– अन्तराष्ट्रिय सम्वन्ध विज्ञ, विनोद श्रेष्ठ– आर्थिक विज्ञ, दिलेन्द्रराज श्रेष्ठ पर्यटन विज्ञ हैं ।
विज्ञ समूहों के साथ मेयर चिरिबाबु ने प्रथम चरण का विचार–विमर्श भी किया है । मेयर महर्जन के अनुसार स्थानीय अधिकार प्रयोग में सहजीकरण के लिए विज्ञ समूह निर्माण किया गया है । उनका मानना है कि विज्ञ समूह से प्राप्त सुझाव के अनुसार ही वह महानगर के भीरत काम करेंगे ।


