Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महन्थ ठाकुर द्वारा मधेश–भूमि में मधेशी को ही चुनाव जीताने के लिए आग्रह

 

जलेश्वर, १९ कार्तिक । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के संयोजक महन्थ ठाकुर ने मधेश–भू–भाग से मधेशी को ही चुनाव जीताने के लिए मधेशवासी से आग्रह किया है । जलेश्वर में आइतबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने यह बात बताया है । अध्यक्ष ठाकुर को मानना है कि मधेश को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए, विभेद से मुक्ति पाने के लिए और मधेश के विकास के लिए मधेश में मधेशी को चुनाव जीतना जरुरी है । उन्होंने आग्रह किया कि दो नम्बर प्रदेश में मधेकी–सरकार बनाकर अपना पहिचान कायम करना चाहिए ।

यह भी पढें   काठमांडू में भव्य रूप से संपन्न हुई रातो मच्छिन्द्रनाथ की भोटो जात्रा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे मौजूद


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं के विशेष आग्रह से ही इस बार वह महोत्तरी–३ से उम्मीदवार बने हैं । अध्यक्ष ठाकुर महोत्तरी पिपरा गांवपालिका निवासी हैं । इसी की ओर संकेत करते हुए उन्होंन आगे कहा– जन्मभूमि के आकर्षण के कारण मुझे यहां से चुनाव लड़ने का प्रेरणा प्राप्त हुआ है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *