Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौर अस्पताल के इन्चार्ज झा १ लाख घूस के साथ गिरफ्तार

 

रौतहट, २१ कार्तिक । जिला अस्पताल गौर में इमरजेन्सी इन्चार्ज के रुप में कार्यरत प्रविणकुमार झा को अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग (हेटौडा) ने १ लाख रुपैया घूस के साथ गिरफ्तार किया है । अख्तियार स्रोत के अनुसार जिला अस्पताल गैर में मरम्मत–संभार और रंगरोगन करनेवाले ठेकेदार से झा ने उक्त रकम घूस के रुप में लिया है । गुणस्तरीय बनाने के लिए उक्त अस्पताल में जापनीज संस्था कोइका ने भी लगानी किया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083


ठेकेदार ने ही अख्तियार को सूचना देकर झा को गिरफ्तार करवाया है । ठेकदार को कहना है कि झा ने बारबार पैसा मांग कर दुःख दिया है, इसीलिए अख्तियार को खबर करना पड़ा । आयोग पदाधिकारी ने झा को उनके ही कार्यकक्ष से नगद सहित गिरफ्तार किया है । इधर झा को कहना है कि उन्होंने ऋण स्वरुप उक्त रकम ठेकेदार से लिया है । झा ने कहा है– ‘मैं लेखा और कार्यालाय प्रमुख नहीं ह्ूं, जिसके चलते मुझे घूस देना पड़े । ठेकेदार झूठे आरोप में मुझे फंसा रहे हैं ।’ थप अनुसंधान के लिए झा को अख्तियार ने क्षेत्रीय कार्यालदय हेटौडा ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed