Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर और वार्ड अध्यक्ष के दावेदार पुलिस हिरासत में

 

कैलास दास
जनकपुर, २४ कात्तिक । स्थानीय तह निर्वाचन में मेयर और वार्ड अध्यक्ष पद के लिए दावेदार दो उम्मीदवार को धनुषा पुलिस ने हिरासत में लिया है । गणेशमान चारनाथ नगरपालिका–३ निवासी और सोही नगरपालिका में मेयर पद में उम्मीदवारी दनेवाली ५० वर्षीया कलसियादेवी महरा को ३० केजी गाजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है । महरा ने तत्कालीन नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम से गणेशमान चारनाथ नगरपालिका में मेयर पद के लिए उम्मीदवारी दी थी । इसीतरह सबैला नगरपालिका वार्ड नंं ६ में वार्ड अध्यक्ष पद में उम्मीदवारी देनेवाल सकुर मिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि मिया ने अवैध हाथहतियार का कारोबार किया है । मिया नेपाली कांग्रेस के तरफ से वार्ड अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार हुए थे । लेकिन महरा और मिया दोनों हार गए थे ।

यह भी पढें   वारिश के कारण देश के विभिन्न स्थानों में आज भी सड़कें अवरुद्ध


जिला पुलिस कार्यालय धनुषा ने शुक्रबार पत्रकार सम्मेलन कर गाजा कस्करी करनेवाले ३ लोगों को सार्वजनिक किया है । पुलिस ने कलसियादेवी महरा के साथ–साथ गणेशमान चारनाथ–३ निवासी २४ वर्षीय देवेन्द्र महरा और ४३ वर्षीय रामअवतार महरा को भी सार्वजनिक किया है । पुलिस का कहना है कि तीनों अवैध गाजा के कारोबार में संलग्न हैं । धनुषा के पुलिस उपरीक्षक चक्रबहादुर सिंह के अनुसार गोप्य सूचना के आधार में उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । ३० केजी गाजा के साथ–साथ उन लागों से २ थान मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद किया गया है । गिरफ्तार तीनों को अदालत से म्याद लेकर लागू औषध मुद्दा में अनुसन्धान हो रहा है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

इसीतरह हथहतियार काण्ड में गिरफ्तार होनेवाले मिया और २० वर्षीय अनिल पासवान को भी पुलिस ने सार्वजनिक किया है । उन लोगों के साथ से कटुवा पिस्तोल एक थान, एस.एल.आर में लगनेवाले गोली ३ थान, मोवाइल और सिमकार्ड २ थान, ज.८प ५०९६ नं. की डिस्कभर मोटरसाइकल एक थान बरामबद किया है । पुलिस उपरीक्षक सिंह के अनुसार उन दोनों के ऊपर भी हाथहतियार तथा खरखजाना ऐन अन्तर्गत आवश्यक अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com