Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब १० वर्ष विकास के लिए केन्द्रीत रहूंगाः प्रचण्ड

 

चितवन, २६ कार्तिक । माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि अब १० वर्ष वह देश विकास के लिए केन्द्रीत रहेंगे । आइतबार पश्चिम चितवन के मंगलपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधन करते हुए उन्होंने यह प्रतिवद्धता व्यक्त किया है । उन्होंने कहा– ‘विगत १० वर्ष में शान्ति प्रक्रिया और संविधान निर्माण के लिए केन्द्रीत रह कर काम किया मैंने, अब आनेवाले १० वर्ष देश विकास में केन्द्रीत रहना चाहता हूं ।’ उनका कहना है कि चितवन जिला के विकास के साथ–साथ वह राष्ट्रीय विकास में भी योगदान देना चाहते हैं । सभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि चितवन कृषि और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, कृषि और पर्यटन ही यहां के लिए विकास का आधार बन सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *