Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मरने के बाद कौन चलाता है आपका फेसबुक

 

आजकल सभी की लाइफ में सोशल मीडिया बहुत जरूरी हो गया है। सोशल मीडिया के ज़रिए आप नए दोस्‍त बना सकते हैं, अपने विचारों को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं और नई चीज़ों के बारे में जान भी सकते हैं। क्‍या आप जानते हैं कि आपके मरने के बाद आपके सोशल मीडिया अकाउंट का क्‍या होता है या उसे कौन चलाता है ? कई तरह के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म होते हैं और इस सवाल का जवाब भी उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि फेसबुक से लेकर ट्विटर तक को मरने के बाद कौन चलाता है।

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

फेसबुक

आज सबसे ज्‍यादा फेसबुक का इस्‍तेमाल किया जाता है। मृत लोगों के लिए फेसबुक ने कुछ विशेष नियम बनाए हैं। आप चाहें तो इसे हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं या फिर इसे याद के तौर पर रख सकते हैं।   Loading ad अगर आप इसे याद के तौर पर रखना चाहते हैं तो आपके फेसबुक अकाउंट पर आपके नाम के ठीक बाद ‘रिमेंबर’ का ऑप्‍शन दिखाई देगा। इसके अलावा आपको फेसबुक को एक लीगल कॉन्‍ट्रैक्‍ट भी भेजना होगा जिसमें आपको बताना होगा कि आपकी मृत्‍यु के बाद कौन आपका अकाउंट हैंडल करेगा। एक बार मृत्‍यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद फेसबुक कॉन्‍ट्रैक्‍ट में दिए एग आपके निर्देशों का पालन करना शुरु कर देगा।

यह भी पढें   गोडैता नगरपालिका –१० के विवेक मण्डल ने किया आत्मदाह का प्रयास

यूट्यूब

इसमें भी यूज़र को भविष्‍य में अपने अकाउंट को हैंडल करने की सुविधा दी जाती है। ये सुविधा यूट्यूब पर वीडियोज़ के ज़रिए लाखों-करोड़ों कमाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको यूट्यूब को एक लीगल कॉन्‍ट्रैक्‍ट भेजना होगा जिसमें आपको बताना होगा कि आपकी मृत्‍यु के बाद कौन आपका अकाउंट हैंडल करेगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यूट्यूब एक समय की अवधि तक अकाउंट को इस्‍तेमाल ना किए जाने पर उसे बंद कर देगा।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार

मरने के बाद कितने समय तक अकाउंट एक्‍टिव रहता है ?
फेसबुक पर तब तक अकाउंट एक्‍टिव रहता है जब तक उसे आपकी मृत्‍यु की सूचना कोई ना दे। लिंकेडिन पर भी मृत्‍यु की सूचना पहुंचने ही अकाउंट बंद हो जाता है। पिनट्रस्‍ट अकाउंट को कभी बंद नहीं किया जा सकता है जबकि ट्विटर अकाउंट को 6 महीने बाद बंद हो जाता है। कंपनी को आपकी मृत्‍यु के बारे में बताने के बाद आपका गूगल का अकाउंट बंद हो जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *