Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा से होसियार ! वह देश भी बेच सकते हैंः ओली

 

डडेलधुरा, २४ नवम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने प्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के प्रति गम्भीर आरोप लगाए हैं । उन्होंने ने कहा है कि देउवा से होसियार रहना चाहिए, क्योंकि वह देश को विक्री भी कर सकते हैं । वाम गठबंधन द्वारा प्रधान मन्त्री देउवा का गृहजिला डडेलधुरा में बिहीबार आयोजित चुनाव सभा को सम्बोधन करते हुए एमाले अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘देश को विक्री करनेवाल उम्मीदवार को आप लोग वोट न दें, तराई–पहाड को विक्री करनेवाले उम्मीदवार भी यहां आए हैं ।’ वाम गठबंधन के उम्मीदवार खगराज भट्ट को विकास प्रेमी नेता को रुप में व्याख्या करते हुए उन्होंने भट्ट को वोट देने के लिए भी आग्रह किया ।

यह भी पढें   "महाधिवेशन के उद्घाटन में देउवा को मुख्य अतिथि बनाने की कोशिश " :गगन थापा


अध्यक्ष ओली का मानना है कि चार–चार बार प्रधानमन्त्री बननेवाले देउवा ने देश के लिए कुछ भी नहीं किया है । प्रधानमन्त्री तथा डडेलधुरा के कांग्रेस उम्मीदवार देउवा प्रति संकेत करते हुए ओली ने आगे कहा– ‘कोई–कोई उम्मीदवार सात बार प्रधानमन्त्री बनने का सपना देख रहे हैं, वह भी ज्योतिषी के कथन पर । जो चार बार प्रधानमन्त्री बन चुकें है, उन्होंने यहां क्या किया ?’ ओली ने कहा कि वाम गठबंधन के उम्मीदवार ज्योतिष पर नहीं जनता पर विश्वास करतें है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com