Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में गोली प्रहार, दो पुलिस गम्भीर घायल

 

सिरहा, २६ नवम्बर । सिरहा जिला के कल्याणपुर नगरपालिका-५ निरदना गांव में गोली चलने के कारण दो पुलिस गम्भीर घायल हुए है । सवारी चेकजांच के क्रम में आइतबार उन लोगों के ऊपर अज्ञात समूह ने गोली चलाया है । गोली लगने के कारण पुलिस जवान मागेराम यादव और म्यादी पुलिस आदर्श यादव घायल हुए हैं । गोली चलानेवाले समूह और व्यक्तियों की पहचान नहीं खुला है । लेकिन घटनास्थल में भूमिगत जयकृष्ण गोइत समूह के पर्चा मिली है ।
पुलिस का कहना है कि मागेराम का पेट और आदर्श को छाती के करिब (कोख) गोली लगा है । सवारी चेकजाँच के क्रम में बाइक में सवार दो लोगों ने उन लोगों के ऊपर गोली प्रहार किया है । घायल यादव द्वय को उपचार के लिए वीपी कोइराला अस्पताल, धरान ले गया है ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार ने बदला फैसला, अब विदेशी खोज एवं बचाव दलों को दी अनुमति, भारत से 11 सदस्यीय टीम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com