Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही– ४ के बाम गठबंधन के उम्मीदवार शिवपूजन राय यादव की उम्मेदवारी खारीज

 

सर्लाही, २७ नवम्बर । निर्वाचन आयोग ने सर्लाही निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ के माओवादी उम्मीदवार शिवपूजन राय यादव की उम्मीदवारी खारीज किया है । यादव ने बाम गठबंधन की ओर से उम्मीदवारी दिया था । उनके ऊपर कुटनीतिक राहदायनी दरुपयोग का आरोप है । ‘पूर्व सभासद यादव ने कुटनीतिक राहदानी दुरुपयोग किया है’, ऐसा आरोप सहित उनके विरुद्ध निर्वाचन आयोग में उजुरी पंजीकृत हुआ था । आरोप के ऊपर छानबीन करते हुए आयोग ने यादव की उम्मीदवारी खारीज किया है, लेकिन आयोग ने अभी तक औपचारिक रुप में इसके बारे में जानकारी नहीं दिया है । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है । सर्लाही–४ में नेपाली कांग्रेस की तरफ से अमरेशकुमार सिंह और राजपा की तरफ से राकेशकुमार मिश्र उम्मीदवार हैं ।

यह भी पढें   जगत गुरु अनंत परिषद के नेपाल राष्ट्र अध्यक्ष वने लामा घ्याछो रिन्पोछे जी महाराज


निर्वाचन आयोग ने कहा है कि प्रतिनिधिसभा निर्वाचन ऐन अनुसार उनकी उम्मीदवारी खारीज की गई है । स्मरणीय है, वि.सं. २०७२ श्रावण २६ गते विशेष अदालत ने कुटनीतिक राहदानी (सरकारी कागजात) दुरुपयोग संबंधी आरोप में यादव के विरुद्ध फैशला किया था । उस समय अदालत ने यादव के विरुद्ध ४ महिना कैद और १५ हजार रुपयां जुरमाना करने की फैसला किया था । प्रथम संविधानसभा निर्वाचन में सर्लाही–६ से निर्वाचित सभासद यादव उस वक्त तत्कालीन मधेशी जनअधिकार फोरम से आवद्ध थे । उन्होंने तत्कालिन तमलोप अध्यक्ष महन्थ ठाकुर और कांग्रेस उम्मीदवार अमरेशकुमार सिंह को पराजित किया था ।
दूसरे संविधानसभा निर्वाचन पूर्व यादव महेन्द्र राय यादव नेतृत्व के तराई मधेश सद्भावना पार्टी में प्रवेश किया । उस वक्त वह सर्लाही–६ से ही उम्मीदवार रहे और कांग्रेस उम्मीदवार अमेरेशकुमार सिंह से पराजित हो गए । बाद में वह राजपा प्रवेश किया । स्थानीय चुनाव से पूर्व यादव माओवादी केन्द्र में प्रवेश किया और संसद चुनाव के लिए टिकट लेने में भी सफल हुए । लेकिन आज आकर उनकी उम्मीदवारी खारीज हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com