नेकपा एमाले माफिया के लिए काम करती हैः अर्याल
काठमांडू, १२ जनवरी । चिकित्साशास्त्र अध्ययन संस्थान (आइओएम) के प्रा.डा. गोविन्द केसी के पक्षधर आन्दोलनकारी ने कहा है कि अब नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली विरुद्ध आन्दोलन शुरु की जाएगी । बिहीबार काठमांडू में आयोजित एक विरोधसभा को सम्बोधन करते हुए केसी के सहयोगी अथवा अधिवक्ता ओमप्रकाश अर्याल ने कहा है कि नेकपा एमाले माफिया के लिए काम करती है । उन्होंने यह भी कहा है कि ओली को पार्टी अध्यक्ष से इस्तिफा देना चाहिए ।

नियमित उपचार के लिए थाइल्याण्ड प्रस्थान करते वक्त त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में गत बुधबार एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने प्रा.डा. केसी को लक्षित करते हुए एक व्यांग्यात्म्क वाक्य कहा था । उसके बाद डा. केसी समर्थक आक्रोशित हुए हैं । इसीलिए उन लोगों ने ऐलान किया है कि अब एमाले अध्यक्ष ओली के विरुद्ध आन्दोलन शुरु की जाएगी । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अधिवक्ता अर्याल ने कहा– ‘अब एमाले की अध्यक्ष ओली के विरुद्ध आन्दोलन शुरु होने जा रहा है । ओली की नकली राष्ट्रवादी हम लोग जान रहे हैं । नकली राष्ट्रवाद को हम लोग परास्त करेंगे । उनका कहना है कि डा. केसी के विरुद्ध रहनेवाले हर व्यक्ति ओली के संरक्षण में हैं ।
इसीतरह डा. केसी के सहयोग डा. अभिषेकराज सिंह ने कहा है कि लोकमानतन्त्र का अंत हो चुका है, अब ओली की बारी है । उन्होंने कहा– ‘लोकमान को पराजित करनेवाले भी यही आन्दोलनकारी हैं, मुझे विश्वास है कि यही आन्दोलनकारी ओली शासन को भी परास्त करने के लिए सक्षम है ।’ उनका कहना है कि सामान्य बिमार अवस्था में भी करोड खर्च कर उपचार के लिए विदेश जाना लज्जा की बात है ।

