Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 18 जनवरीः मिथुन राशि वालों को होगी धन की परेशानी…

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। एक-दो धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन (Gemini): क्रोध से स्वयं कोई हानि होने की संभावना अधिक है। दिमाग को शांत रखिएगा। मानहानि न हो जाय इसका ख्याल रखें। शारीरिक और मानसिकरूप से आज आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से आर्थिकरुप से तंगी का अनुभव कर सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना से अच्छा फल मिलेगा।

zodiac

राशिफल: 18 जनवरी 2018

कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। साझेदारों से लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिकरूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढें   काठमांडू का माइतीघर क्षेत्र जलमग्न

सिंह (Leo): मानसिकरूप से चिंता से मन व्यग्र रह सकता है। शंका और उदासी छायी रह सकती है। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्चाधिकारी से संभलकर रहिएगा। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा हो सकती है।

कन्या (Virgo): विद्यार्थियों के लिए अनुकूल नहीं दिख रहा है, शिक्षा पर ध्यान दें। संतानों के विषय में आपको चिंता रह सकती है। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव करेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

यह भी पढें   मुंबई विश्वविद्यालय के 170 वें स्थापना दिवस पर हिंदी विभाग ‘उत्कृष्ट विभाग’ पुरस्कार से सम्मानित

तुला (Libra): आज आप शारीरिकरूप से शिथिलता और मानसिकरू से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति से सम्बंधित कार्य सावधानी से करें। संभव हो तो प्रवास आज टालें। पारिवारिक वातावरण में तालमेल की कमी रह सकती है। सामाजिकरूप से अपमानित न होना पड़े ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक (Scorpio) : नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ घरेलू विषयों पर आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रह सकता है। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मकर (Capricorn): आज प्रातःकाल का प्रारंभ ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार मिल सकता है। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   वागमती प्रदेश सरकार से नेकपा एमाले बाहर

कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। परिजनों के साथ कलह मनमुटाव होने की आशंका है। धन के लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा।

मीन (Pisces): आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिकरूप से लाभ होगा। 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *