Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर राजधानी, वीरगंज आंदोलित

 
 
मुरली मनोहर तिवारी(सीपू) | मन्त्रिपरिषद द्वारा प्रदेश २ के अस्थायी राजधानी जनकपुर घोषणा करने पर बीरगंज आंदोलित हो गया है। वीरगंज को  प्रदेश २ के राजधानी कायम करने के लिए १३ दिन से अनशन करते आए प्रमुख दल के स्थानीय नेताओ ने सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए बंद का आव्हान किया है। अनशनरत नेताओं ने बीरगंज के घंटा घर के पास टायर जलाकर चक्का जाम किया, साथ ही कुछ गाड़ियों में तोडफोड भी किया।
बीरगंज राजधानी संघर्ष समिति के सह संयोजक एवं एमाले के पूर्व सभासद राजकुमार गुप्ता द्वारा बीरगंज अनिश्चितकाल के लिए बन्द का आव्हान किया। मधेशवादी दल राजपा के नेता शिव पटेल और संघीय समाजवादी फोरम पर्सा के नेता सुन्दर कुर्मी के नेतृत्व में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा का पुत्ला दहन किया। नेता शिव पटेल ने एक तरफ सरकार में रहने और दूसरे तरफ बीरगंज में आंदोलन की नौटंकी करने वाले कांग्रेस के नेताओ को आड़े हाथों लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com