Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्लिम देशों में हैं ये प्रसिद्ध हिंदू मंदिर

 

दुनिया में ऐसे कई देश है जो किसी विशेष धर्म के लिए जाने जाते हैं। इन देशों में हिंदू धर्म को मानने वाले अनुयायियों की संख्या भले ही कम हो लेकिन यहां स्थित मंदिरों में आस्था सदियों से कायम है और यही कारण है यहां हर धर्म के अनुयायी सजदा करने जरूर आते हैं। लेकिन इनकी संख्या बहुत कम होती है।

ढाकेश्वरी मंदिर, ढ़ाका बांग्लादेश: ढाकेश्वरी मन्दिर ढाका नगर का सबसे महत्वपूर्ण मन्दिर है। 12वीं शताब्दी में सेन राजवंश के बल्लाल सेन ने ढाकेश्वरी देवी मन्दिर का निर्माण करवाया था। ढाकेश्वरी पीठ की गिनती शक्तिपीठ में की जाती है क्योंकि यहां पर सती के आभूषण गिरे थे।

यह भी पढें   बारिश की गतिविधियाँ धीरे-धीरे कम हो रही हैं - मौसम विज्ञान

आसामाई माता मंदिर, काबुल अफगानिस्तान: माता का मंदिर यह मंदिर, आसामाई के मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां मां सभी भक्तों की आसपूर्ण करती हैं, मां यहां आसा पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर निवास करती हैं। इस मंदिर के पास एक बड़ी सी शिला है जिसे पंजसीर का जोगी कहा जाता है।

हिंगलाज माता मंदिर, पाकिस्तान: यह मंदिर हिंगला नदी के पास देवी का एक मंदिर है जो हिंगलाज माता के नाम से जानी जाती है। इस मंदिर को शक्तिपीठ के रूप में मान्यता प्राप्त है।ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि जो एक बार माता हिंगलाज के दर्शन कर लेता है उसे पूर्वजन्म के कर्मों का दंड नहीं भुगतना पड़ता है।

यह भी पढें   नेपाल ने तीन महीने में बिजली निर्यात से किया 16 अरब रुपये से अधिक का कारोबार

कटासराज मंदिर, पाकिस्तान : कटास राज पाकिस्तान के पाकिस्तानी पंजाब। पंजाब प्रान्त के उत्तरी भाग में नमक कोह पर्वत शृंखला में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यहां एक प्राचीन शिव मंदिर है। इसके अतिरिक्त और भी मंदिरों की श्रृंखला है जो दसवीं शताब्दी के बताए जाते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com