लालबाबु पण्डित और थममाया थापा को मन्त्री नियुक्त
काठमांडू, १५ फरवरी । नव नियुक्त प्रधानमन्त्री केपी ओली ने लालबाबु पण्डत को जनसंख्या तथा वातावरण मन्त्री और थममाया थापा को महिला बालबालिका तथा समाज कल्याण मन्त्री नियुक्त किया है । दोनों मन्त्रियों ने पद तथा गोपनियता का सपथ लिया है । माओवादी ने सरकार में मन्त्री न भेजने के कारण अन्य मन्त्री नियुक्त नहीं हो पाया है । एमाले स्रोत का कहना है कि एमाओवादी से भी मन्त्री बनेवालों की नाम आने के बाद पुनः मन्त्रिपरिषद् विस्तार किया जाएगा । इधर एमाओवादी केन्द्र से आवद्ध नेताओं का कहना है कि पार्टी एकता होने जा रहा है, इसके संबंध में सहमति होने के बाद ही माओवादी पक्षधर नेता भी सरकार में सहभागी होंगे ।

