Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 02 अप्रैल कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष (Aries): गणेशजी के आशीर्वाद से सुखमय दांपत्यजीवन के साथ-साथ बाहर घूमने-फिरने और मनभावन भोजन मिलने का योग है। आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना हितकर है।

  वृषभ (Taurus): गणेशजी की दृष्टि से आपका दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य भी पूरे कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। नौकरी पेशावाले वर्ग को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना आपके हित में रहेगा। आत्मसम्मान को ठेस पहुच सकती है तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए गणेशजी कहते हैं।

कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ्य नरम महसूस करेंगे। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति हो सकती है। स्त्री मित्रों के साथ मनमुटाव और तकरार होने की आशंका है। संभलकर रहें, सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःखी अनुभव कर सकते हैं। समय से भोजन मिलने में दिक्कत आएगी। धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग है।

सिंह (Leo):
 कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन कर सकते हैं। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों से मुलाकात से खुशी होगी। शांत चित्त से नए कार्यों का आरंभ कर सकेंगे। अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर गणेशजी देखते हैं।

कन्या (Virgo): 
परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला (Libra): 
अपनी कला को निखारने का अवसर मिल सकता है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा कार्य में सफलता का योग है। दांपत्यजीवन में विशेष मधुरता रहेगी।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतियों पर होगी चर्चा

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आमोद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान हो सकते हैं। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहिएगा। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, वाद-विवाद से दूर रहें। मानहानि और धनहानि की आशंका रहेगी। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।

यह भी पढें   आधा किलो सोने के साथ त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से एक भारतीय तथा एक नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार

धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह का योग हैं। जीवनसाथी और संतान की ओर से आपको कुछ लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से फायदा हो सकता है।

यह भी पढें   संविधान में संवैधानिकता की पहचान: प्रश्न, चुनौतियाँ और पुनर्विचार* डा. विजय दत्त

मकर (Capricorn): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होने का गणेशजी संकेत देते हैं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। संतानों की पढ़ाई के सम्बंध में संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ (Aquarius): आज बेचैनी, थकान और ऊबन महसूस करेंगे। काम में उत्साह की कमी रहेगी। ऑफिस तथा काम-काज की जगह अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च होगा। लंबी यात्रा होगी। विदेश से समाचार मिलेगा। संतानों का प्रश्न आपको उलझन में डालेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है।

मीन (Pisces): स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ से आनंद मिलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com