प्रधानमंत्री अाेली अाैर भारतीय प्रधानमंत्री माेदी आइसीपी का संयुक्त रुप में उद्घाटन करेंगे
काठमाडौँ ।३ अप्रेल
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली अाैर भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर्सा के वीरगञ्जस्थित एकीकृत सुरक्षा जाँच पोष्ट (आइसीपी) संयुक्त रुप में उद्घाटन करेंगे ।
प्रधानमन्त्री ओली भारत भ्रमण में दिल्ली से चैत २४ गते बटन दबाकर आइसीपी का उद्घाटन करने की जानकारी प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रीपरिषद् कार्यालय ने दी है ।
वीरगञ्जस्थित आइसीपी के अवलोकन के लिए भारतीय राजदूत मन्जिम्भसिंह पुरी उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्री के साथ वहाँ गए थे । अवलोकन के बाद मन्त्री यादव ने कहा था कि जल्द ही उद्घाटन हाेगा पर तिथि तय नहीं हुई थी । पर जानकारी के िहसाब से दाेनाें देश इसकी तैयारी कर रहे हैं ।
चैत २३ गते से शुरु भारत भ्रमण के क्रम में २४ गते संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में दाेनाें प्रधानमन्त्री इसका उद्घाटन करने की जानकारीदी गई है ।
उद्योग मन्त्रालय स्रोत के अनुसार मन्त्री मातृका यादव भारत के दिल्ली यात्रा के समय प्रधानमन्त्री मोदी के साथ मिलकर उद्घाटन के लिए तारतम्य मिलाया था ।
मन्त्री यादव नेपाल वापस अाने के बाद से ही इसकी तैयारी में लग गए थे ।



