Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास निर्माण में डटे हैं अध्यक्ष रामतपेश्वर ठाकुर (वार्ड नं. 12 थारुआहि)

 

नमस्कार मित्रों! आज 2074-12-21 बुद्धबार जलेश्वर नगरपालिका वार्ड नम्बर 12 थरुआहि के आदरणीय अध्यक्ष श्री राम तपेश्वर ठाकुर जी से मुलाक़ात हुई। बड़े सानोशौकत से आसीन 63 वर्ष के युवा अध्यक्ष के स्वागत शैली अपने आप में गर्म जोशी का प्रतिक था। वार्ड के विकास हेतु तत्पर जाति पार्टी से ऊपर उठकर तात्कालिक और दीर्घकालीक योजनाओ के तहत निर्माण और विकास कार्य प्रारम्भ कर चुके हैं। सड़क ढलान कार्य की तीब्रता और विकास निर्माण के उमंग को बजेट के अभाव के कारण गतिहीन और मायूस होना पर रहा है।

यह भी पढें   जयनगर में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित


विद्यालय के लिए तात्काल दो शिक्षक और अन्य सुविधा हेतु रकम व्यवस्थापन कर ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। कृषि और किशान के सम्बन्ध में मेरे प्रश्नों के उत्तर देते हुए बोलें की तत्काल धान के लिए कल्ह से ही हाइब्रिड बिज को बितरण करने जा रहा हूँ। जो बोड़ा में रखा हुआ है। और पटवन हेतु बोडिंग के साथ साथ अति कम लागत पर सोलर पैनेल और मोटर की व्यबस्था करना चाहता हूँ। किसान हमारी प्राण हैं। अतः उनके लिए हर संभव प्रयास करूंगा। खुला दिसा मुक्त घोषणा कर चूका हूँ। दलित के लिए टॉयलेट की निशुल्क व्यवस्था करने जा रहा हूँ। गरीव अन्य जाती में भी है इस प्रश्न के उत्तर में जो बात उन्होंने कही “गरीव जनता चाहे वो जिस किसी जाती और धर्म के हो;आरक्षण में पड़ते हो न पड़ते हो;उनका भरपूर सहयोग,सुरक्षा,और सम्मान करना मेरे लिए भगवान के पूजा के बराबर है” यह सब को समझना चाहिए। दीर्घकालीन योजनाओं के बारे में पूछे जानेपर उन्होंने कहा की सरकार का सहयोग रहा तो इस वार्ड को आदर्श वार्ड के रुपमे सथापित कर दिखाऊंगा। सड़क,कृषि,घरेलु उद्योग,स्वास्थ,संचार के साथ ही वाईफाई फ्री जोन कर शिक्षा में ICTअर्थात इनफोर्मेसन कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी को प्रयोग में लाने का भरपूर प्रयास करूँगा। उनके कार्यशैली और प्रस्तुतिकरण को देखकर यह महशुस हुआ की मधेस में अब भी ईमानदार,कर्मठ,सृजनशील और दूरद्रष्टा के धनी व्यक्तित्व की कमी नहीं है। कमी है तो नेपाल सरकार के मधेस प्रति के सकारात्मक दृष्टिकोण का। अजयकुमार झा

यह भी पढें   विप्लव कुमार देव के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर नेपाल के मित्रों ने दी बधाई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com