अब अत्यावश्यक क्षेत्रों में बन्द–हडताल निषेध
काठमांडू, २४ अप्रिल । सार्वजनिक हित के लिए अत्यावश्यक क्षेत्रों में बन्द और हडताल निषेध करने का निर्णय नेपाल सरकार ने लिया है । मंगलबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय लिया है । सरकार के प्रवक्ता तथा सूचना तथा संचार राज्यमन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा कि सार्वजनिक हित के लिए आवश्यक सेवा में हड्ताल निषेध करने के लिए राजपत्र में सूचना प्रकाशित करने के लिए सरकार ने किया है ।
इसीतरह मन्त्रिपरिषद् बैठक ने निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानसथ्ल निर्माण के लिए संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय सहजीकरण समिति बनाने का निर्णय भी लिया है । मन्त्री बास्कोटा के अनुसार विमानस्थल निर्माण संबंधी काम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने उच्चस्तरीय समित बनाने का लिया है । इसी तहर बैठक ने सार्वजनिक सुरक्षा ऐन २०४६ को संशोधत्रन के लिए निर्मित विधेयक संघीय संसद् में पेश करने का निर्णय भी किया है । तिलगंगा आंख अस्पताल के लिए १० करोड अनुदान देने का निर्णय भी सरकार ने किया है, उक्त रकम लेन्स उत्पादन के लिए खर्च किया जाएगा ।

