Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार को दिया गया समर्थन वापस करने की चेतावनी

 

काठमांडू, ३० अप्रिल । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल ने कहा है कि मधेशवादी दलों की मांगों के प्रति सरकार गम्भीर नहीं दिखाई दे रहा है । साथ में फोरम–राजपा ने चेतावनी दी है कि सरकार को प्राप्त समर्थन भी वापस हो सकता है । आज प्रकाशित राजधानी दैनिक के अनुसार फोरम–राजपा ने कहा है कि संविधान संशोधन, मधेश आन्दोलन के क्रम में लगाया गया झूठा मुद्दा की वापसी, पीडित परिवार को क्षतिपुर्ति संबंधी मांग सम्बोधन नहीं किया गया तो सरकार को दिया गया समर्थन आपस किया जाएगा ।
राजपा नेपाल के सह–अध्यक्ष लक्ष्मणलाल कर्ण ने कहा– ‘एमाले और माओवादी केन्द्र सम्मिलित वाम गठबंधन ने प्रदेश नंं २ में मधेशवादी गठबन्धन में निर्मित सरकार को समर्थन किया है, साथ में संविधान संशोधन, मधेश आन्दोलन के क्रम में लगाया गया झूठा मुद्दा वापस, पीडित परिवार को क्षतिपुर्ति संबंधी मांग सम्बोधन के लिए सरकार ने आश्वासन दिया था । जिसके चलते मधेशवादी दलों ने भी वाम गठबंधन को समर्थन किया । लेकिन मांग पूरा करने में सरकार गम्भीर नहीं दिखाई दे रहा है । इसीलिए समर्थन वापस के लिए राजपा बाध्य होगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com