Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 30 अप्रैलःअपनी राशि देखें

 
मेष (Aries): आज आपके उपर गणेशजी के आशीर्वाद रहेंगा, इसलिए दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा।

वृष (Taurus): आज दिनभर आनंद छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता हो सकती है। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालें, जिससे किसी के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित न हो। अपमान अथवा मानभंग की स्थिति ना हो, ध्यान रखें।

कर्क (Cancer): आज आप संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति हो सकती है। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। धन अधिक खर्च हो सकता है। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखें।

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मीठास भी बनी रहेगी। मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहें। मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।

यह भी पढें   भारत सरकार बहुत जल्द जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के बीच ट्रेन सेबा संचालन करेगी

तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च हो सकता है। वैचारिक रूप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन ना हो, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे।

धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।

मकर (Capricorn): परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा, फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आमोज-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता हो सकती है।

मीन (Pisces): आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। इलाज के पीछे धन के खर्च होने की आशंका है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए, इसका ध्यान रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *