Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिवारी हत्याकाण्ड में आरोपित मेयर कुशवाह गिरफ्तार

 

रौतहट, १० मई । हिन्दु युवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष काशी तिवारी हत्याकाण्ड के आरोपी तथा रौतहट जिला स्थित कटहरिया नगरपालिका के मेयर सियाराम कुशवाह को नेपाल पुलिस (केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो–सीआईबी) ने बिहीबार गिरफ्तार किया है । सीआईबी प्रमुख पुष्कर कार्की के अनुसार कुशवाह को काठमांडू, नयां बानेश्वर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है । हत्याकाण्ड के विरुद्ध दायर रिट में जिला अदालत बारा और उच्च अदालत जनकपुर (वीरगंज इजलास) ने कुशवाह को दोषी मानते हुए २० साल कैद सजाय सुनाया था । उसके बाद वह फरार हुए थे ।

यह भी पढें   बर्ड फ्लू –काठमांडू और काभ्रेपलाञ्चोक में अभी भी खतरा


हिन्दु युवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष तिवारी के ऊपर वि.सं. २०६७ असार १२ गते गोली प्रहार की गई थी । गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी । उक्त हत्याकाण्ड में संलग्न आरोपित तथा मेयर कुशवाह रौतहट जिला स्थित हथियायी (जमुनिया) के स्थायी बासी हैं । स्थानीय चुनाव में उन्होंने एमाओवादी केन्द्र की ओर से कटहरिया नगरपालिका में मेयर पद के लिए उम्मीदवारी दिया और निर्वाचित भी हो गए । मेयर निर्वाचित होने से पहले वह तत्कालीन सहरी विकास मन्त्री प्रभु शाह के स्वकीय सचिव के रुप में काम कर रहे थे । कुशवाह हत्याकाण्ड के दूसरे अभियुक्त अमनप्रसाद कुशवाह पहले से ही जेल में हैं । अमन को वि.सं. २०६८ श्रावण २२ गते ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि उक्त हत्याकाण्ड में अमन ने मोटरसाइकिल चलाया था और सियाराम ने तिवारी के ऊपर गोली प्रहार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *