विकास के बाधक काे बख्शा नहीं जाएगा : मेयर मुनी साह
मनोज बनैता, सिरहा, ११ मई ।
“अपन लाहान, सुन्दर लाहान” का सपना सजाए बैठे मेयर मुनि साह के विकास याेजनाअाें मे कई चुनाैतियां अाई पर मेयर साह के बुलन्द हाैसलाें के जरिए उनका सपना साकार हाेते दिख रहा है । कई सालाें से अबैध रूप मे हाईवे पर कब्जा जमाते हुवे फलफूल बेच रहे व्यापारी लोग को व्यवस्थापन हेतु नगरपालिका लाहान ने एक मुहिम चलाई है । अव्यवस्थित फलफूल बजार के कारण यातायात भी प्रभावित है । सुत्र के अनुसार नगरपालिका बहुत जल्द इन व्यापारियाेंकाे व्यवस्थापन करनेवाला है । जारी नोटिस अनुसार मनमानी करने वालोपर सख्ती की जाएगी । स्थानीयवासीयाें संग विचार एवं सलाह लेकर हाईवे के दोनो ओर ३१/३१ मीटर सडक चौडा करने का अन्तिम नोटिस जारी किया है । मेयर साह के अनुसार मुख्य हाईवे पर अबैध कब्जा जमाकर जितना भी कठ्घरे और चदरा रखकर अस्थायी घर बना हुवा है वो सब को हटाया जाएगा । उनहोने कहा है कि ऐसे ही अवैध हाईवे की जमीन अतिक्रमण के कारण सडक हादसे मे बढाेतरी हुइ है । हाल के लाहान के हालात बदहाल सा है पर कुछ ही दिनाेंमे अवस्था परिवर्तन होनेका मेयर द्वारा दावा किया गया है । हाईवे से सटे तरकारी बजार का व्यवस्थापन, हाईवे मे खुल्ले छोडे गाय और बैल, नहर और नालें लगायत के विषयमे नगरपालिका बहुत गम्भीर होने की बात कही गई है । मेयर साह ने कहा कि बिकास के इस अभियान मे प्रतिपक्ष का सहयोग एवं सकारात्मक मनोविज्ञान जरुरी है ।


