Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरियाली शिखर वार्ता को स्वागत

 

पवन जायसवाल/नेपालगञ्ज (बाँके)
उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सम्पन्न शिखर वार्ता (पानमुन्ज्योन घोषणा) को नेपाल में एक संस्था ने स्वागत किया गया है । युनिभर्सल पीस फेडेरेसन और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय संसदीय संघ ने उक्त वार्ता को स्वागत किया है । संघ द्वारा नेपालगंज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजन कर वार्ता को स्वागत किया गया है । संघ ने कहा है कि वार्ता एकता, शान्ति और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक है ।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मुन जे इन और उत्तर कोरिया के स्टेट अफेयर्स कमिशन के सभापति किम जोङ् उन के वीच की गई अन्तर कोरियाली शिखर वार्ता दक्षिण कोरियाली भू–भाग और संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र में गत अप्रिल २७ के दिन सम्पन्न हुआ था । युनिभर्सल पीस फेडेरेसन पीस काउन्सिल बाँके के अध्यक्ष पूर्णलाल चुके ने कहा कि शिखर वार्ता को स्वागत करने के लिए काठमाडौं में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल के भूतपर्व प्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल भी मौजूद थे ।

यह भी पढें   हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल में हिमालिनी द्वारा तराई बहुभाषिक कवि सम्मेलन का आयोजन


पूर्वप्रधानमन्त्री नेपाल के अनुसार हाल ही में सम्पन्न उनकी उत्तर कोरिया भ्रमण के दौरान उन्होंने उत्तर कोरियाली राष्ट्रपति, वर्कर्स पार्टी के उपाध्यक्ष सु योगङ आदि के साथ भेट किया है । दो कोरिया के बीच सम्पन्न शान्ति वार्ता के लिए अन्तर्राष्ट्रीय संसदीय संघ के संस्थापक डा. सन म्योङ्ग मुन और डा. हाक जा हान मुन की योगदान पर चर्चा करते हुए नेता नेपाल ने कहा कि अन्तर कोरियाली शिखर वार्ता को हृदय से स्वागत करनी चाहिए ।
कार्यक्रम के अवसर पर संसदीय संघ एशिया–प्यासिफिक (आईएपीपी)के अध्यक्ष तथा पूर्वमन्त्री एकनाथ ढकाल ने अन्तर कोरियाली शिखर वार्ता को स्वागत करते हुए कहा कि दो कोरिया के बीच शान्ति स्थापना होना पूरे विश्व के लिए स्वागतयोग्य है । पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पूर्व शान्ति तथा पुनर्निर्माण मन्त्री ढकाल ने कहा– ‘आज हम लोग कोरियाली प्रायद्वीप की एकता, शान्ति और समृद्धि के लिए कामना करते हैं । ऐतिहासिक पानमुन्ज्योन घोषणा प्रति ऐक्यवद्धता व्यक्त करते हैं ।’
नेपाल के लिए उत्तर कोरियाली राजदूत किमयोङ् हाक ने कहा कि प्रथम चरण के अन्तर कोरियाली शिखर वार्ता सफल हुआ है । इस सफलता के लिए उन्होंने सहयोग करनेवाले सम्पूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय को धन्यवाद दिया । राजदूत किम ने कहा कि पालमुन्जयोम घोषणा को इमान्दारिता के साथ कार्यान्वयन करना चाहिए, इसके प्रति वह आशावादी रहें हैं ।
कार्यक्रम में कानून तथा न्याय मन्त्री शेरबहादुर तामाङ्ग, विभिन्न पार्टी से प्रतिनिधित्व करनेवाले संघीय सांसद्, पूर्व मन्त्री, पूर्व सांसद्, प्राध्यापक, परराष्ट्र मन्त्रालय के प्रतिनिधि, संघीय संसद सचिव के प्रतिनिधि लगायत ६० से अधिक विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे । युनिभर्सल पीस फेडरेसन संयुक्त राष्ट्रसंघ की सामाजिक तथा आर्थिक सल्लाहकार समूह से मान्यता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *