Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था ही एक मात्र विकल्प’

 

काठमांडू, १८ मई । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि राजनीतिक स्थिरता के लिए एक मात्र विकल्प हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था ही है । पार्टी निकट राष्ट्रीय प्रजातान्त्रिक युवा संगठन द्वारा आयोजित वर्तमान सन्दर्भ में पार्टी की अवस्था और युवाओं की भूमिका’ विषयक विचार गोष्ठी को सम्बोधन करते हुए उन्हों ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था संबंधी वैचारिक मुद्दा को स्थापित करने के लिए ही युवा शक्ति को आगे बढ़ना चाहिए ।
कार्यक्रम को सबोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी ने संवैधानिक राजसंस्था और हिन्दू राष्ट्र की एजेण्डा को आगे बढ़ाया है । इस एजेण्डा को स्थापित करने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है । राजनीतिक निकास के लिए अन्तिम विकल्प भी हिन्दूराष्ट्र और राजसंस्था ही है ।’
अध्यक्ष थापा का मानना है कि देश को समृद्ध बनाने के लिए युवा शक्ति महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं, इसके लिए राष्ट्रीय चरित्र, परम्परागत मूल्य और मान्यता को संरक्षण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए, उसके बाद ही देश समृद्ध बन सकता है । उन्हों ने कहा– ‘देश में स्थापित उद्योगों को कभी निजीकरण किया जाता है, कभी युद्ध के नाम में ध्वस्त बनाया जाता है, जिसके चलते वार्षिक ५ लाख से अधिक युवा रोजगारी के लिए विदेश जाने के लिए बाध्य हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed