Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रादेशिक अधिकार नहीं मिलेगा तो संघीयता कार्यान्वयन नहीं हो सकताः यादव

 

सप्तरी, २५ मई । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि स्थानीय तथा प्रदेश सरकार को प्राप्त प्रादेशिक अधिकार मिलनी चाहिए, नहीं तो संघीयता ही संकट में पड़ जाएगा । सप्तरी मेंस्थानीय सञ्चारकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश को प्रादेशिक अधिकार नहीं मिल रही है, सब कुछ केन्द्र से निर्धारण होता है ।
जनता की बलिदानी से प्राप्त संघीय अधिकार को रक्षा करने के लिए आग्रह करते हुए उन्होने आगे कहा– ‘जब तक प्रदेश को प्रादेशिक अधिकार नहीं मिलता, तब तक मधेशी और जनजाति के ऊपर की गई अत्याचार खत्म होनेवाला नहीं है । अगर ऐसी अवस्था रहेगी तो संघीयता भी कार्यान्वयन नहीं होगी ।’ उनका यह भी कहना है कि सरकार द्वारा नियुक्त विभिन्न निकायों की पदाधिकारी में मधेशी अनुहार नहीं है । अध्यक्ष यादव ने कहा कि समान अवसर के लिए जनसंख्या के आधार पर हर निकाय में सहभागिता होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com